चंदौली, जून 7 -- चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के गंगा पक्का पुल के समीप रविवार की भोर चार बजे लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान इसका एक साथी भी पकड़ा गया। पुलिस गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराकर अगली कार्रवाई में जुटी है। चहनिया बाजार स्थित एक निजी बैंक के समीप बीते 3 जून को लूट की घटना हुई थी, जिसमें बाइक सवार दो बदमाश घटना को अंजाम दिए थे। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश करने में जुटी थी। इसी दौरान रविवार की भोर पुलिस को सूचना मिली कि चहानिया लूटकांड के आरोपी बलुआ होते हुए चौबेपुर वाराणसी जाने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर लुटेरों को रोका तो आरोपी पुलिस टीम पर फायर झोक दिए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से धानापुर थाना क्षेत्र के अटौली गांव निवासी 22 ...