अंबेडकर नगर, जून 16 -- अम्बेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े हुए लूट के चर्चित मामले में आरोपी की जमानत अर्जी सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी। नौगवां निवासनी अर्चना यादव पुत्र शिवचरन यादव के साथ बीते 17 मई के दिन उस समय बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था जिस समय वह रामपुर सकरवारी बाजार से दवा लेकर घर जा रही थीं। सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्ही दादिया निवासी विमल पुत्र सुदर्शन की जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। यह भी पढ़ें- लूट के दो आरोपितों की जमानत अर्जी मंजूर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...