फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद । मऊदरवाजा थाना पुलिस की टीम ने लूट के आरोप में वांछित चल रहे एक आरोपित को तमंचा और लूटे गए रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि काशीराम कॉलोनी हैबतपुर गढ़िया निवासी सुमन प्रकाश दुबे ने 24 दिसंबर को जानकारी दी थी। बताया था कि जब वह घर वापस जा रहे थे तो बाइक सवारों ने टक्कर मारकर गिरा दिया था। इसके बाद तमंचा तानकर झोले में रखे रुपए छीनकर भाग गए थे। इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में आरोपित प्रकाश में आए। इसमें दो आरोपितों को 21 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब इस मामले में फरार चल रहे एक गांव निवासी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके कब्जे से लूटी गई नगदी और तमंचा बरामद हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...