लूट के आठ कांडों का आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर। बिहार एसटीएफ की टीम ने लूट के आठ कांडों के आरोपित रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे बोचहां थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है। एसटीएफ के अनुसार रोहित कुमार को बाइक लूट के एक केस में दानापुर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया है। उसके खिलाफ जिले में अलग-अलग थानों में लूट के आठ केस दर्ज हैं। पूछताछ के बाद बोचहां पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.