सहारनपुर, दिसम्बर 28 -- नागल। रविवार दोपहर एक युवक द्वारा तमंचे के बल पर लाखों की लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए युवक से कडाई से पूछताछ की तो मामला फर्जी निकला। रविवार दोपहर नई बस्ती निवासी अनीस पुत्र दिलशाद ने पुलिस को सूचना दी कि भाटखेड़ी लाखनोर के बीच बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे 3 लाख 20 हजार रुपए लूट लिए। लूट की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने मामले की जानकारी लेते हुए अनीस से पूछताछ की। शाम तक अनीस पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर अनीस ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम के चक्कर में फंस गया था तथा 9 दिसंबर से लगातार गेम हार रहा है, जिस कारण वह कर्जदार हो गया। परिवार से नगदी छिपाने की नीयत से उसने परिजनों को लूट की झूठी सूचना दी तथा नगदी उसने घर पर ही छि...