मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- देवरियाकोठी, ए.सं। पारू पुलिस ने सरैया थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव से लूट की साजिश रचने में शामिल आरोपित मोहम्मद शाहिद के पुत्र मोहम्मद इम्तेयाज उर्फ कल्हुआ को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।केस के आईओ पुलकित कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में पारू थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांधी स्वराज आश्रम के बगल में लीची बागान के पास राहगीर से लूटपाट की साजिश रच रहे हथियार से लैस शातिर पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने खदेड़ कर चार अपराधी को गिरफ्तार किया। वहीं, दो अपराधी भागने में सफल रहे थे। इसी कांड में संलिप्त आरोपित मो. इम्तेयाज को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...