सीतामढ़ी, मार्च 6 -- सीतामढ़ी। जिले में हो रही लूट की वारदातों के पीछे छिपी एक खतरनाक साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की सक्रियता से एक संभावित सनसनीखेज हत्या की योजना समय रहते नाकाम हो गई। कार्रवाई में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लूट की घटनाओं को अंजाम देकर हथियार और मोटरसाइकिल जुटा रहे थे और इसी के सहारे मुजफ्फरपुर में एक जिला परिषद सदस्य की हत्या की साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।गिरफ्तार अपराधियों में रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी गांव निवासी शिवम कुमार (24), गौतम कुमार (19), सोनू कुमार चौधरी (19), बलराम कुमार (20) और टिटेश कुमार के रूप में की गई। इनके पास से पुलिस ने रुन्नीसैदपुर और गाढ़ा थाना क्षेत्र से मुजफ्फरपुर के जिला पार्षद की हत्या में इस्तेमाल करने के लिए लूटी गई दो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.