मुरादाबाद, मार्च 2 -- थाना भगतपुर पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस व दो चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उप निरीक्षक शुभम ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना दी कि थाना क्षेत्र के नेपा फैक्ट्री भूमि के नजदीक कुछ लोग लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया व उनकी तलाशी ली। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस व दो चाकू बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम उस्मान, रहीश, यूनुस अली व शौकीन निवासी महुआखेड़ा गंज जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपिय...