संभल, मार्च 27 -- जनपद में लगातार बढ़ रही लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार शाम डीआईजी मुनिराज जी ने चन्दौसी कोतवाली में पुलिस अफसरों के साथ अहम बैठक कर हालात की समीक्षा की। डीआईजी ने हाल ही में हुई लूट की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिए कि सभी मामलों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। गौरतलब है कि सोमवार रात असालतपुर जारई गांव में हरपाल और उसके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी, लेकिन पुलिस की चार टीमें अभी तक बदमाशों को पकड़ नहीं सकी हैं। इसके अलावा गुरुवार को बनियाठेर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बुजुर्ग में खेत पर जा रही जमुना देवी से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। वहीं बहजोई क्षेत्र में दूधापुर निवासी ओमवती के गले से चांदी की हंसली छीन ली गई। लगातार हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.