बरेली, जून 12 -- गुलड़िया।थाना सिरौली क्षेत्र में मंगलवार रात को तीन गांवों में लूट और चोरी की घटनाओं में पुलिस ने लूट की घटना दर्ज नहीं की, केवल दो चोरियों को ही होना मानते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।मंगलवार रात ढकपुरा के योगेंद्र के घर में घुसकर बदमाश ने तमंचे के बल पर महिला से कुंडल उतरवा लिए, महिला भावना ने बताया कि वह घर में सोई हुईं थीं, तभी नकाबपोश एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा तान दिया और कुंडल उतरवा लिये। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया जबकि दो चोरियों को दर्ज किया है।मेन गौंटिया में गजराम के घर में चोरी का प्रयास किया, लभारी के राजकुमार के घर से कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषण ले गए, गनेशपुर गांव में हुलासी सिंह के घर में भी चोरी को अंजाम दिया। यहां से भी संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषणों तथा 11 हजार रुप...