मऊ, जून 6 -- मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ पुलिस ने इन तीनों का शांति भंग में चालान किया और जिस बोलेरो वाहन की लूट की सूचना दी गई थी, उसे जब्त कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि दिनेश निवासी बसारतपुर ने यूपी-112 पर लूट की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सूचना पूरी तरह से झूठी और भ्रामक थी। जांच में सामने आया कि दिनेश यादव कुछ लोगों के साथ पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी सूचना दी थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...