लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- जेबीगंज, संवाददाता। पसगवां बरवर मार्ग पर चौबियापुर पुलिया पर दूधिया सुनील के साथ हुई दस हजार और मोबाइल की लूट की घटना की रिपोर्ट पसगवां कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर ली है। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पसगवां कोतवाली पुलिस लूट की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। क्षेत्र के भोगीपुरपाठक गांव निवासी दूधिया सुनील यादव पसगवां से दूध बेचकर अपने घर लौट रहा था। तभी बीते दिन दोपहर 12 बजे चौवियापुर गांव की तीव्र मोड़ पर पर दो नकाबपोश लुटेरों ने रोक लिया और सिर में रॉड मारकर दूधिया को घायल कर दिया। नकाब पोश ने दस हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। उसके बाद नकाब पोश पसगवां की तरफ फरार हो गए थे। पसगवां पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना का खुलासा पुलिस अभीं नही कर पाई है। एसएचओ पसगवां ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जा...