लूट का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला
गाज़ियाबाद, मई 11 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर रविवार देर रात स्कूटी सवार एक युवक के चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर चार बदमाशों ने चार सौ रुपये लूट लिए। धारदार हथियार से हमला होने के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने मामले की जानकारी दोस्तों को दी। आरोप है कि दोस्तों के पहुंचने पर बदमाश उन पर हमला करते हुए फरार हो गए। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।दिल्ली उस्मानपुर पहले पुश्ते पर रहने वाले अमन ऑनलाइन एप मीशो पर लेडीज गारमेंट्स बेचने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम वह ट्रोनिका सिटी स्थित फैक्टरी में गारमेंट्स के लिए कपड़े की बात करने के लिए आए थे। बातचीत के दौरान उन्हें देर हो गई, वह करीब 11 बजे के आस पास फैक्टरी से घर के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.