वाराणसी, सितम्बर 16 -- बिल्थरारोड (बलिया) हिन्दुस्तान संवाद। उभांव थाना क्षेत्र के साहुनपुर के पास मंगलवार को बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने शिक्षिका से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस केस दर्ज जांच में जुटी। कस्बा के वार्ड संख्या 11 (यादव नगर) निवासी 57 वर्षीय देवेंद्र यादव और वार्ड संख्या आठ (बीबीपुर) निवासी कंचन सिंह देवरिया के लार थाना क्षेत्र के भरौली में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। दोनों मंगलवार को छुट्टी होने के बाद एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। उभांव थाना क्षेत्र के साहुनपुर के पास बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने कंचन और देवेंद्र को ओवरटेक कर घेर लिया। लूटेरे हथियार के बल पर कंचन और देवेंद्र के गले से सोने का चेन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाश देवेंद्र को गोली मारकर फरार हो गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.