मधुबनी, मार्च 12 -- बेनीपट्टी । बिस्फी थाना क्षेत्र के सदुल्लाहपुर और असलम चौक के बीच बुधवार रात लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो दोस्तों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में सदुल्लाहपुर गांव निवासी संतोष सहनी के पुत्र रणवीर सहनी (20) और रविंद्र नाथ ठाकुर के पुत्र आदित्य कुमार ठाकुर (18) शामिल हैं। दोनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के समय दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, रणवीर अपने दोस्त आदित्य के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कमतौल थाना के मधपुर गांव जा रहा था। हालांकि, वह शादी में शामिल हुए बिना ही लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरन रोक लिया। बदमाश उनका मोबाइल और पर्स छीनने का प्रयास करने लगे। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोल...