बिजनौर, अप्रैल 12 -- शेरकोट। पुलिस ने शनिवार रात कश्मीरी देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। शेरकोट-अफजलगढ़ हाईवे स्थित सिंघाई की पुलिया के लगभग 300 मीटर दूर चकरोड पर हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी घायल हो गया। उसकी निशानदेही पर वृद्धा का मोबाइल, दो हजार रुपये, तमंचा मय खोखा तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। शनिवार तड़के रोज की तरह खेतों की ओर जा रही कुछ महिलाओं की नजर हाईवे किनारे पुलिया के पास चकरोड पर पड़े एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखा तो वह वृद्ध महिला का शव था। महिलाओं ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी थी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। महिला के मुंह पर गहरे चोट के निशान थे और खून भी बहा हुआ था, जिससे मामला और सं...