लूट का माल खरीदने वाला आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, जून 25 -- चकेरी। रेलबाजार में बीती 31 मई को ई रिक्शा सवार महिला से मंगलसूत्र लूटने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे लूट का माल खरीदने वाले अरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। रेलबजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि बीती 31 मई को शुक्लागंज निवासी गुड़िया अग्रवाल ई रिक्शा से घंटाघर से रामादेवी की ओर जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो आरोपितों ने सीओडी पुल के पास झपट्टा मारकर उनका पर्स और मंगलसूत्र लूट लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। जिसके बाद बीते बुधवार की देर रात को आरोपित सचिन को बंदरिया बाग पुल स्थित हनुमान मंदिर के पास से पकड़ा। आरोपित के पास से पुलिस को दो हजार रुपये मिले हैं। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.