रामनगर, जून 30 -- रामनगर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लूट के एक मामले में दो माह से फरार चल रहे Rs.दस हजार के इनामी बदमाश को नोएडा से गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल को सुरजीत सिंह निवासी ग्राम तुमाडिया डाम स्कूटी से हाथीडगर से अपने पुत्र के साथ अपने घर जा रहे थे। इसी बीच चार लोगों द्वारा उसे घेर कर उससेRs. दस हजार और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने आयुष, अनिल और प्रिंस को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा चुकी थी। लेकिन साहिल घटना के दिन से ही फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...