जौनपुर, मार्च 17 -- जौनपुर, संवाददाता। लूट के मामले का एक आरोपी सोमवार की शाम को रसूलपुर पटैला मोड़ के पास से हल्के मुठभेड़ में पकड़ लिया गया। उसका साथी बाइक सवार इनामी बदमाश फरार हो गया। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। पुलिस को देखते ही फायर किए। पुलिस ने पीछा किया तो अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई और पीछे बैठा बदमाश अखिलेश यादव पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। बताया कि उसके साथ उसका साथी रविन्द्र वर्मा पुत्र सभापति वर्मा निवासी मखदूमपुर, थाना खुटहन फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.