बागपत, जनवरी 29 -- बड़ौत। नगर में एक महिला से पर्स लूटकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से महिला से लूटा हुआ पर्स बरामद किया। सरुरपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपनी पत्नी शिखा के साथ बड़ौत में सामान खरीदने आया था। नगर की संजय मूर्ति के पास एक युवक उसकी पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। अजय कुमार ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की महिला से पर्स लूट का आरोपी निशांत निवासी बड़ौत नगर की कोताना रोड पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घुम रहा है। पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूट का पर्स, एक तमंचा और लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.