जमुई, मार्च 7 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि लछुआड़ थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का जमुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि 9 जनवरी 2026 को लछुआड़ थाना क्षेत्र के महना पुल के पास चार अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्तियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़ित के लिखित आवेदन पर लछुआड़ थाना कांड संख्या 02/26, दिनांक 09.01.2026 को धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टी...