औरंगाबाद, मार्च 26 -- दाउदनगर थाना की पुलिस ने लूट कांड के एक पुराने मामले में वांछित एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत जोरी थाना क्षेत्र के कटैया निवासी रविंद्र प्रजापति के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी दाउदनगर थाना में दर्ज एक मुकदमे में की गई है। इस मामले में उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी सब इंस्पेक्टर विक्की कुमार के नेतृत्व में की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपकारा दाउदनगर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.