पूर्णिया, फरवरी 17 -- रूपौली, एक संवाददाता। जिला के कई थाना कण्डों में फरार आरोपी को रूपौली पुलिस ने रविवार की रात मंगल चौक बिरौली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी भागलपुर जिला के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र अंतर्गत गरैया टोला रामपुर निवासी रंधीर शर्मा उर्फ मुकुल शर्मा उर्फ तनवीर शर्मा है। थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लूट कांड के मामले में रूपौली पुलिस को इसकी तलाश थी। जिसमें बीते 21 फरवरी को रूपौली-कुरसेला सड़क पर सहनी टोला के पास मिलन किराना स्टोर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।पुलिस को इसकी तलाश थी। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास है। इसके ऊपर रूपौली थाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज है। वहीं भवानीपुर,श्रीनगर, कटिहार जिला के कोढ़ा, कुरसेला, फलका, भागलपुर के ढोलबाज्जा और झारखंड में साहेबगंज के मुफ...