जहानाबाद, मार्च 15 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया जिसमें लूट, दहेज हत्या, हत्या का प्रयास करने के मामले के आरोपित शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी हैं। पुलिस की दबिश से घबराकर एक महिला आरोपित ने आत्मसमर्पण किया है। एसपी अपराजित लोहान के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार शकूराबाद थाने की पुलिस ने नोआवां गांव के निवासी गोलू उर्फ मुक्ति नारायण को गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध थाने में लूट से संबंधित मामला दर्ज था। वह फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर वह पकड़े गए। शकूराबाद थाने की पुलिस ने दहेज हत्या...