हजारीबाग, अप्रैल 25 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सात करोड़ का सोना और 5 लाख रुपये लूट मामले का उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी टीम का नेतृत्व एएसपी अमित आनंद कर रहे हैं। एसआईटी टीम में बरही के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, तीन पुलिस इंस्पेक्टर और बरही समेत पांच थानों के थाना प्रभारी शामिल हैं। एसआईटी टीम बरही के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में मिले सीसीटीवी फुटेज, रसोइयाधमना टॉल प्लाजा में मिले सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों का पता लगाने में लगी है। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि पुलिस की एसआईटी टीम अपराधियों को पकड़ने के लिए अपने स्तर से लगी हुई है। यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में लूट के बाद पुलिस की छापामारी तेज शीघ्र ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कहा कि बैंक से दो करोड...