कन्नौज, मार्च 24 -- तिर्वा। लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव जसपुरापुर सरैया के रहने वाले गगन व सुमित मंगलवार सुबह पल्सर बाइक से तिर्वा बाजार की ओर निकले थे। बताया जा रहा है कि दोनो लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी तिर्वा-कन्नौज रोड पर ईशन नदी पुल के पास पुलिस को देख दोनो भागने लगे तो पुलिस ने दोनो को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा बरामद हुआ जबकि बाइक भी चोरी की निकली। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जांच जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...