भदोही, जून 11 -- भदोही, संवाददाता। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भदोही के निर्देश पर शहर कोतवाली में जौनपुर जिले के ब्रह्ममानपुर, बरखंडी बक्शा निवासी अरविंद, हेमंत, राजकुमार और आशीष जायसवाल के खिलाफ लूट एवं मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी, बाड़ी निवासी वेद प्रकाश गुप्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 11 जनवरी 2025 को वह अपनी पत्नी रानी गुप्ता के साथ बाइक से बीमार ससुर को देखने नईबाजार गए थे। शाम करीब सात बजे वापस लौटते समय इंद्रामिल ओवरब्रिज पर चारों आरोपी दो बाइकों पर खड़े मिले और उन्हें रोक लिया。

घटनाक्रम आरोप है कि हेमंत और राजकुमार ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि अरविंद और आशीष ने लात-घूंसों से मारप...