लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता।ऑनलाइन डेटिंग एप ग्राइंडर पर फंसाकर मुलाकात के बाद लूटपाट और ब्लैकमेल करने वाले एक और गिरोह का खुलासा बीकेटी पुलिस ने किया है। आरोपी के साथ ही उसके दो नाबालिग साथियों को भी पकड़ा है। आरोपियों के पास से करीब दस हजार रुपये, बैग व अन्य सामान बरामद किया है। वहीं, अलीगंज पुलिस ने भी ग्राइंडर एप के माध्यम से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस उक्त गिरोह के शामिल एक अपचारी व चार आरोपियों को पुलिस में जेल भेज चुकी है।एडीसीपी उत्तरी ऋषभ रूणवाल ने बताया कि 20 मार्च को बीकेटी थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि ग्राइंडर एप पर दोस्ती कर आरोपी ने मिलने के लिए पर्वतपुर चौराहे के...