संभल, अप्रैल 15 -- पिकअप लूटने के बाद पिता-पुत्र की हत्या कर शव फेंकने के मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने मंगलवार देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड और शातिर अपराधी संतोष अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे थानाध्यक्ष संजय कुमार आर्थल टिकटा रोड पर गौरीपुरा गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कैल टिकटा की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया। यह भी पढ़ें- बलरामपुर फाइल नंबर-02, पेज तीन की सेकेंड लीड व चार अन्य खबरें पुलिस को देख आरोपी ने बाइक कच्चे रास्ते पर दौड़ा दी और पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। गोली पुलिस की गाड़ी में जाकर लगी...