जौनपुर, अप्रैल 6 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के चूड़ी मोहल्ले में शादी समारोह में शामिल होन जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाले दो शातिर आरोपितों को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपितों के पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चाकू और सात हजार रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। फरवरी माह में पुरानी बाजार निवासी रजनीश सेठ की पत्नी अनीता सोनी के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के कन्नूपुर शाहपुर निवासी रमेश लोना और आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के डुगडुगवा गांव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.