मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। आठ माह से फरार चल रहे लूटकांड व आर्म्स एक्ट के आरोपित सरोज कुमार को पुलिस ने कमलपुरा गांव से शनिवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर लालबाबू ने बताया कि सरोज कुमार चकिया गांव के चौर में 17 जून 2025 को कोदरिया मांगों गांव निवासी विकास कुमार की बाइक, 12 हजार नगदी एवं मोबाइल छीनकर भाग गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...