गिरडीह, जून 5 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। गिरिडीह पुलिस ने संभावित लूट एवं छिनतई की एक बड़ी वारदात को समय रहते विफल कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर परसन ओपी क्षेत्र के सखेटांड़ गांव में की गई छापेमारी में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उक्त जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में दी। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को सूचना मिली थी कि कुछ युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से हथियारों के साथ सखेटांड़ गांव में एकत्रित हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सखेटांड़ निवासी सामुन अंसारी के घर में दबिश दी। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक ...