निज संवाददाता, सितम्बर 16 -- बिहार में लूटे हुए माल को बरामद करने के बाद उसमें से 3 लाख रुपये गायब करने वाले चार पुलिसकर्मियों की नौकरी चली गई है। मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के एसपी स्वर्ण प्रभात ने चारों सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। भ्रष्टाचार और कर्तव्यहीनता के मामले में यह कार्रवाई की गई है। बर्खास्त किए गए सिपाहियों में संतोष कुमार, गौतम कुमार यादव, कृष्ण कुमार और ओम प्रकाश शामिल हैं। पिछले साल ही इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी मोहन गुप्ता नाम के शख्स से आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र स्थित रढिया गांव निवासी अमरेश पांडेय के घर से 19 लाख रुपये कैश, दो मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट ली थी। इस मामले में गोविंदगंज थ...