लूटी बाइक से एमपी में ज्वेलर्स डकैती, शमशाद गिरफ्तार
गढ़वा, सितम्बर 22 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। रंका और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र से लूटी गई बाइक का इस्तेमाल मध्य प्रदेश में ज्वेलर्स दुकान में डकैती के लिए किया गया। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी शमशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से डकैती में मिले हिस्से का सोना, 4400 रुपये नकद और मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, शमशाद की गिरफ्तारी से झारखंड से लेकर मध्य प्रदेश तक फैले अपराध की कड़ियां जुड़ने लगी हैं।
गिरफ्तारी का विवरण एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी गांव निवासी तुलाब अंसारी का पुत्र शमशाद घटना के बाद पटना भाग गया था। गुप्त सूचना पर उसके वापस क्षेत्र में आने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.