पलामू, फरवरी 18 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 के फरवरी माह में हुए लूट कांड में लूटी गई। मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को मोबाइल मालिक को सौंप दिया गया। पुलिस ने कांड के अनुसंधान के क्रम में लूटी गई मोबाइल फोन को जब्त किया गया था। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद मोबाइल के स्वामी नावाजयपुर थाना क्षेत्र के रुदीडीह, गांव निवासी गणेश कुमार सोनी को सुपुर्द कर दिया गया। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस सतत अभियान चला रही है तथा आगे भी इस दिशा में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...