समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- हसनपुर। हसनपुर पुलिस ने लुटपाट की घटना को उद्भेदन कर दिया। इस दौरान घटना में संलिप्त दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद किया। बताया जाता है कि 31 मार्च की शाम सिघिया से अपने घर लौट रहे जगरनाथपुर गांव के धीरज महतो के साथ अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने फुलहारा ढाला के समीप बाइक एवं आठ हज़ार रुपए सहित मोबाइल लूट लिया। इस संबंध में हसनपुर थाना में अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। डीएसपी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई थी। डीएसपी ने बताया कि बिथान थाना के पुसहो गांव निवासी कृष्णा पासवान व नावकोठी थाना क्षेत्र के मनेरपुर निवासी रितिक पासवान को घटना में संलिप्त पाया गया। वहीं दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हों...