सीतामढ़ी, मई 20 -- सीतामढ़ी/शिवहर। पुरनहिया प्रखंड के प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई समोद साह की मंगलवार की शाम दुकान बंद चंडिहा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसंतपट्टी व चंडिहा के बीच सुनसान जगह पर खात लगाए बदमाशों ने हमला बोल दिया। लोगों ने बताया कि समोद पर गोली चलायी गयी है। साथ ही चाकू से भी हमला के निशान दिखे है। उसके शरीर पर कई जख्म के निशान भी थे। चिकित्सकों के अनुसार समोद साह के कमर व हाथ में गोली लगी थी। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वारदात के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- शिवहर में प्रखंड प्रमुख के भाई हार्डवेयर व्यापारी की हत्या, बदमाशों ने चाकू से वार कर मारी गोलीबसंतपट्टी बाजार पर है दुकान व्यवसायी समो...