बांका, नवम्बर 25 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता लूटपाट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे मोहम्मद उमर को रजौन पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंगलवार को बांका भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव का बताया जा रहा है। (थाना अमरपुर) को रजौन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने पुलिस बल के साथ विशेष छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। लगातार छापेमारी के बावजूद वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से लूटपाट का मामला दर्ज है। और आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.