समस्तीपुर, फरवरी 15 -- खानपुर। थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पास प्रियंका ज्वेलर्स में हुई एक करोड़ रुपये की लूट की घटना के बाद दूसरे दिन का बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ना तो बदमाशों को गिरफ्तार कर सकी है और ना ही लूटी गई नगदी व जेवरात को बरामद करने में सफलता पाई है। घटना के बाद से ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दर-दर खाक छान रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी निकाला है। लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम भी हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है। इधर शनिवार की दोपहर मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद थे। डीआईजी ने प्रियंका ज्वेलर्स दुकान के मालिक से घटना की पूरी जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.