बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- लूटपाट के आरोपी को पुलिस ने लखीसराय से किया गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता । लुटपाट के एक आरोपी को सिरारी थाने की पुलिस ने लखीसराय जिले के पुरानी शहर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी लखीसराय के ही पिपरिया थाना के ओलीपुर गांव का सोनु यादव है, जिसे पुरानी शहर से अपने मामा के घर से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपी पर लखीसराय और शेखपुरा जिला के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट और लूट के आधा दर्जन मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि दो साल पहले अपने सहयोगियों के साथ हथियार के दम पर महसार मोड़ पर एक युवक की बाइक और समान लूट लिया था। इस मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...