फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सरूरपुर गांव में दिनदहाड़े सुनार की दुकान से करीब 57 लाख रुपये के आभूषणों को लूटने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए अपराध शाखा की चार टीमें जुटी हैं। पुलिस टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों के भागने के रास्तों का पता लगाकर भी बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं।वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अपराध शाखा सेक्टर-30, सेक्टर-56, सेक्टर-48 और एवीटीएस एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ(एवीटीएस) सिकरौना की टीम सक्रिय हैं। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश उत्तर प्रदेश से आए हो सकते हैं। इसके अलावा हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे बदमाशों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर खास फोकस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.