वाराणसी, अगस्त 18 -- सेवापुरी (वाराणसी)। कपसेठी पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में नितिन सिंह निवासी इसरवार कपसेठी, अभय मिश्रा उर्फ खलनायक निवासी शेरवानीपुर बड़ागांव, हर्ष दुबे निवासी बरकी कपसेठी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह सीधे-साधे लोगों को ग्राइंडर एप के माध्यम से अपने जाल में फंसा कर फोन से मिलने बुलाते थे। सुनसान जगह पर ले जाकर उसे मारपीट कर वीडियो बनाते थे और वसूली करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...