हाजीपुर, फरवरी 24 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। महिसौर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे गांव से बीते 8 माह पूर्व एक युवक के साथ लूटपाट एवं हत्या मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजीजपुर चांदे निवासी बबलू महतो को पुलिस द्वारा सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा हाजीपुर भेज दिया गया। मालूम हो कि बीते 19 मई के शाम करीब 7 बजे महिसौर थाना के थइमा मरूई निवासी शंकर महतो के साथ हरिप्रसाद बहुआरा पक्की सड़क में मूसापुर चौक के पास लूटपाट एवं मारपीट की गई थी। मारपीट से गंभीर जख्मी शंकर महतो का इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इस मामले में मृतक शंकर महतो के पिता सुरेश महतो ने अजीजपुर चांदे निवासी कालू महतो, रवि महतो एवं रोहित महतो के विरुद्ध तथा पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी...