सीतामढ़ी, जून 20 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड स्थित एक मकान में कथित तोड़फोड़ व लूटपाट की घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। परिवार का आरोप है कि घटना के संबंध में नगर थाना में आवेदन दिए जाने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।वार्ड 14 निवासी आदित्य कृष्णन ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे नगर थाने की एक महिला पुलिस पदाधिकारी बल के साथ उनके घर पहुंची थी। उनके अनुसार पुलिस टीम ने कुर्की की बात कही, लेकिन दस्तावेज मांगने पर कोई कागजात नहीं दिखाए गए और कुछ देर बाद टीम लौट गई। यह भी पढ़ें- वृद्ध दंपति से मारपीट, आलमीरा तोड़ नकदी व दस्तावेज चोरी, पुत्र समेत छह पर प्राथमिकी आदित्य का आरोप है कि उसी रात करीब आठ बजे आरोपी पक्ष 8-10 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और मु...