वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साइबर ठग लोगों को जाल में फंसाने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। इधर साइबर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है, उधर ठग दूसरा रास्ता तलाश ले रहे हैं। इस समय नया ट्रेंड पैसे भेजकर ठगी करने का चल रहा है। ठग कुछ रुपये भेजकर वापस मांगने के लिए लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठग पहले छोटी रकम खाते में भेजते हैं। अमूमन ढाई सौ से ढाई हजार रुपये भेजते हैं। लोगों को लगता है कि गलती से किसी ने खाते में पैसे भेज दिए हैं। फिर साइबर ठग पैसे वापस मांगने के लिए व्हाट्सऐप कॉल या फिर मेसेज करते हैं। लोग पैसे वापस भेजने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके बाद साइबर ठग पैसे वापसी के लिए अपना अकाउंट नंबर या फिर यूपीआई नंबर नहीं भेजते। बल्कि मोबाइल हैक करने वाला एक लिंक भेजते हैं। झांसे में आए लोग...