अलीगढ़, जनवरी 31 -- दादों, संवाददाता। दादों थाना क्षेत्र के हुसैनपुर मोड के पास ज्वैलर्स से हुई लूटपाट में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सका। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि गांव रामनगर निवासी अजीत यादव पुत्र शिशपाल सिंह यादव की कस्बा दादों में यादव ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपनी कार से घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में हुसैनपुर मोड के पास पहुंचते ही पीछे से कार सवार बदमाश आ गए। पहले बदमाशों ने नुकीली चीज मारकर उनकी कार के पिछले शीशे को तोड़ दिया था। फिर लुटेरों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया था। कार सवार लुटेरे तमंचे के बल पर कार की पिछली सीट पर रखे बैग को लेकर फरार हो गए थे। बैग में आधा किलो चांदी, दस ग्राम सोने...