कटिहार, अप्रैल 29 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अर्जुन कुमार शर्मा है। जिसे पुलिस ने मनिहारी थाना क्षेत्र के कारीकोसी बांध के मोती ढाला से गिरफ्तार किया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। लूट कांड के इस मामले में पूर्व में भी एक आरोपी मनीष कुमार सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह भी पढ़ें- पांच हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...