कन्नौज, मई 17 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र में 28 जनवरी को ऑटो से लहंगा-चुनरी लूटकांड के फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूटे गए लहंगा-चुनरी का एक पार्सल भी बरामद किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ऑटो लूटकांड में वांछित आरोपित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित निकवा अंडरपास के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपित अभिजीत राजपूत पुत्र रामनिवास निवासी कुंदन नगला थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी ...