लूटकांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
सासाराम, अगस्त 14 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट थाना पुलिस ने वर्ष 2025 के लूटकांड में फरार नामजद अभियुक्त राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर निवासी राहुल पर बाइक लूट, सोने की चेन और नकदी लूटने का आरोप है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर महादेवपुर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुंजी गांव के सत्यनारायण पासवान और नई भूमि गांव के अजय राम को भी गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.