सहरसा, मार्च 22 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के हसनपुर चौक के पास 17 दिसंबर को ट्रैक्टर चालक से हथियार के बल पर लूटे गए एक लाख रुपये व मोबाइल मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई। थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि रसलपुर गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र रूदल कुमार और मदन पोद्दार के पुत्र रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...